शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे कमजोर

मुंबई : बैंकों एवं आयातकों की ओर से डालर की मांग बढने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर होकर 61.93 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना […]

मुंबई : बैंकों एवं आयातकों की ओर से डालर की मांग बढने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर होकर 61.93 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से भी रुपये की विनिमय दर कमजोर हुई.

फारेक्‍स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर की तुलना में रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 61.88 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में पांच पैसे कमजोर होकर 61.93 रुपये प्रति डालर पर आ गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 60.64 अंक अथवा 0.21 फीसदी सुधरकर 28,504.65 अंक पर पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >