सस्ता घर: इंफ्रा बॉंड के एवज में बैंक दे सकते हैं 10 लाख रुपये का कर्ज

मुंबई: रिजर्व बैंक ने सस्ते मकानों के लिये कर्ज उपलब्ध कराने की दिशा में कुछ कदम उठाये हैं.केंद्रीय बैंक ने बैंकों को उनके द्वारा जारी दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा बॉंड के एवज में लोगों को 10 लाख रुपए तक का ऋण मुहैया कराने को आज मंजूरी दे दी. आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा कि खुदरा […]

मुंबई: रिजर्व बैंक ने सस्ते मकानों के लिये कर्ज उपलब्ध कराने की दिशा में कुछ कदम उठाये हैं.केंद्रीय बैंक ने बैंकों को उनके द्वारा जारी दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा बॉंड के एवज में लोगों को 10 लाख रुपए तक का ऋण मुहैया कराने को आज मंजूरी दे दी.

आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा कि खुदरा निवेशकों को इस तरह के बॉंड के बदले नकदी उपलब्ध कराने के वास्ते यह निर्णय लिया गया है कि बैंक उनके द्वारा जारी दीर्घकालिक बॉंड के एवज में व्यक्तिगत रिण दे सकते हैं.
आरबीआई ने कहा कि ऐसे ऋण की एक तय सीमा होगी. प्रत्येक ऐसा ऋण चाहने वाले को 10 लाख रुपए अधिकतम कर्ज दिया जा सकेगा और कर्ज लौटाने की समय सीमा,बॉंडकी परिपक्वता अवधि के भीतर होनी चाहिए.हालांकि, बैंकों को अन्य बैंकों द्वारा जारी ऐसे बॉंड के बदले ऋण देने की मंजूरी नहीं होगी.
इससे पहले रिजर्व बैंक ने ढांचागत परियोजनाओं के लिये बैंकों द्वारा जुटाई गई दीर्घकालिक बॉंड राशि को बैंकों के सीआरआर और एसएलआर जैसे अनिवार्य नियमों से छूट दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >