व्हाइट हाउस के बाहर से बंदूक के साथ महिला गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आव्रजन सुधार की घोषणा के थोडी देर बाद ही व्हाइट हाउस के बाहर से आज एक 23 वर्षीय महिला को छोटी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है. संदिग्ध की पहचान मिशिगन की अप्रैल लेनहार्ट के रुप में की गयी है. जब उसकी गिरफ्तारी हुई उस समय […]

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आव्रजन सुधार की घोषणा के थोडी देर बाद ही व्हाइट हाउस के बाहर से आज एक 23 वर्षीय महिला को छोटी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है.

संदिग्ध की पहचान मिशिगन की अप्रैल लेनहार्ट के रुप में की गयी है. जब उसकी गिरफ्तारी हुई उस समय ओबामा व्हाइट हाउस के अंदर ही थे. उस दौरान आव्रजन पर उन्होंने अपना राष्ट्र के नाम संबोधन खत्म ही किया था.

सीक्रेट सर्विस के अनुसार विशेष एजेंट्स द्वारा लेनहार्ट को नौ एमएम की बंदूक लेकर जाते हुए देखे जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. उसके साथ एक और व्यक्ति था जिसको न तो गिरफ्तार किया जा सका तथा न ही उसकी पहचान हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >