25 हजार डीडीए आवास आवंटन पर फैसला सोमवार को, ड्रा का वेबसाइट पर होगा सीधा प्रसारण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2014 11:24 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डीडीए में आवास के लिए आवेदन देने वालों के लिए खुशखबरी है. पिछली कई बार से टल रही डीडीए की महत्वाकांक्षी ‘आवासीय योजना 2014’ का ड्रा अब सोमवार 17 नवंबर को कराया जायेगा. इसके तहत विभिन्न श्रेणियों के 25 हजार से अधिक फ्लैटों के लिए ड्रा निकाला जाएगा जिसमें 10 लाख से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डीडीए में आवास के लिए आवेदन देने वालों के लिए खुशखबरी है. पिछली कई बार से टल रही डीडीए की महत्वाकांक्षी ‘आवासीय योजना 2014’ का ड्रा अब सोमवार 17 नवंबर को कराया जायेगा. इसके तहत विभिन्न श्रेणियों के 25 हजार से अधिक फ्लैटों के लिए ड्रा निकाला जाएगा जिसमें 10 लाख से अधिक आवेदकों की किस्मत का फैसला होगा.

डीडीए मुख्यालय ‘विकास सदन’ में सुबह साढे ग्यारह बजे ड्रा निकाला जाएगा और अधिकारियों ने कहा कि कई सफल परीक्षणों के बाद तारीख का फैसला किया गया. डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, डीडीए आवासीय योजना 2014 के लिए 17 नवंबर सुबह साढे ग्यारह बजे ड्रा निकाला जाएगा.इसके लिए तैयारियों की जांच करने के कई परीक्षण करने के बाद तारीख का फैसला किया गया.

डीडीए पहली बार एक समर्पित यूआरएल के माध्यम से इंटरनेट पर इस पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण करेगा. डीडीए के निदेशक (प्रणाली) वी एस तोमर ने कहा, हमने ड्रा के लिए एक समर्पित वेबसाइट www.ddadrawlive.in बनायी है और यूट्यूब चैनल के जरिये वेबकास्टिंग के बजाय हमने इस प्रक्रिया के लिए एक अलग विंडो बनाने का फैसला किया जहां उपभोक्ता आनलाइन कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola