खुशखबरी! अब रेलवे टिकटें मिलेंगी EMI पर

नयी दिल्‍ली : इंडियन रेलवे ने लोगों को एक और सुविधाप्रदान करने का मन बनाया है. अब ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग ईएमआर्इ पर भी की जा सकेगी. इसके लिए जल्‍द ही नियम निकाले जाने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन रेलवे ऑनलाइन टिकटिंग को बढावा देने के उद्देश्‍य से टिकटों की दर […]

नयी दिल्‍ली : इंडियन रेलवे ने लोगों को एक और सुविधाप्रदान करने का मन बनाया है. अब ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग ईएमआर्इ पर भी की जा सकेगी. इसके लिए जल्‍द ही नियम निकाले जाने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन रेलवे ऑनलाइन टिकटिंग को बढावा देने के उद्देश्‍य से टिकटों की दर ईएमआई पर लेने को तैयार है.

इससे रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ और कालाबाजारी पर भी अंकुश लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि इस सेवा का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जिन्‍होंने इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर अपना लॉगिन नाम लिया हुआ है. ऐसे लोगों के खाते आधार से जुड़े होने चाहिए और उनके पास इंटरनेट बैंकिंग का भी ऑप्‍सन होना आवश्‍यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >