महात्मा गांधी सीरीज में आयेगा 10 का नोट

चंडीगढ़ : रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह जल्दी ही 10 रुपये मूल्य का महात्मा गांधी सीरीज-2005 नया नोट जारी करेगा. रिजर्व बैंक ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों नंबर पैनल में ‘इनसेट लेटर’ एम के साथ नोट के दोनों तरफ निशान होगा. नोट के पीछे छपाई वर्ष 2014 अंकित होगा. […]

चंडीगढ़ : रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह जल्दी ही 10 रुपये मूल्य का महात्मा गांधी सीरीज-2005 नया नोट जारी करेगा. रिजर्व बैंक ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों नंबर पैनल में ‘इनसेट लेटर’ एम के साथ नोट के दोनों तरफ निशान होगा. नोट के पीछे छपाई वर्ष 2014 अंकित होगा.

बैंक ने कहा है कि दस रुपये को जो नोट जारी किया जायेगा, वह महात्मा गांधी सीरीज 2005 के पहले जारी नोट की तरह ही होगा. दस रुपये के इससे पहले जारी सभी नोट भी कानूनी रूप से वैध होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >