ATLAS साइकिल कंपनी की मालकिन ने कर ली खुदकुशी

नयी दिल्ली : साइकिल बनाने वाली कंपनी एटलस की मालकिन नताशा कपूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के औरंगजेब रोड पर स्थित एक कोठी में उनका शव मिला है. मृतक महिला का नाम नताशा कपूर है. उनके पति का नाम संजय कपूर है. खबरों के मुताबिक, पुलिस को […]

नयी दिल्ली : साइकिल बनाने वाली कंपनी एटलस की मालकिन नताशा कपूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के औरंगजेब रोड पर स्थित एक कोठी में उनका शव मिला है. मृतक महिला का नाम नताशा कपूर है. उनके पति का नाम संजय कपूर है.

खबरों के मुताबिक, पुलिस को मौके से वहां एक सुसाइड नोट मिला है. इस लेटर में नताशा कपूर ने परिवार को अपना ख्याल रखने को कहा है. बताया जाता है कि घटना के समय घर में उनका बेटा और बेटी मौजूद थे.

सूत्रों के अनुसार, नताशा कपूर ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सर गंगाराम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामलेकी तफ्तीश में जुट गई है.

पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में नताशा कपूर का अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >