रिलायंस कैपिटल ने रिलायंस निप्पन लाइफ में 21.54 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का काम किया पूरा

नयी दिल्ली : रिलायंस कैपिटल ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (आरनाम) में 21.54 फीसदी हिस्सेदारी को 3,030 करोड़ में बेचने का काम पूरा कर लिया है. कंपनी ने यह हिस्सेदारी इस संयुक्त उपक्रम में उसकी साझेदार जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस को ही बेची है. रिलायंस कैपिटल ने एक बयान में बताया कि आरनाम […]

नयी दिल्ली : रिलायंस कैपिटल ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (आरनाम) में 21.54 फीसदी हिस्सेदारी को 3,030 करोड़ में बेचने का काम पूरा कर लिया है. कंपनी ने यह हिस्सेदारी इस संयुक्त उपक्रम में उसकी साझेदार जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस को ही बेची है. रिलायंस कैपिटल ने एक बयान में बताया कि आरनाम में 700 करोड़ रुपये मूल्य की बाकी 4.28 फीसदी हिस्सेदारी को वह भविष्य में बेचेगी.

अनिल धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा कंपनी रिलायंस कैपिटल इससे पहले 2,480 करोड़ रुपये में आरनाम में 17.06 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच चुका है. अब तक बेची गयी हिस्सेदारी से रिलायंस कैपिटल को 6,200 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसका उपयोग वह अपने ऋण बोझ को कम करने में करेगी. कंपनी ने बताया कि हिस्सेदारी बेचने के लिए 23 मई, 2019 को निप्पॉन लाइफ के साथ एक पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे. अब इस 21.54 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के सौदे को पूरा कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >