कम नहीं हो रहा है टमाटर का भाव

नयी दिल्ली: सीमित आपूर्ति के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 80 रुपये किलो के भाव पर टिकी हुई है.आजादपुर मंडी के थोक बाजार में टमाटर 30..40 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं मदर डेयरी की सफल दुकानों में टमाटर 56 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा […]

नयी दिल्ली: सीमित आपूर्ति के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 80 रुपये किलो के भाव पर टिकी हुई है.आजादपुर मंडी के थोक बाजार में टमाटर 30..40 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं मदर डेयरी की सफल दुकानों में टमाटर 56 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है. लेकिन, स्थानीय दुकानदार 70..80 रुपये किलो के बीच कीमत वसूल रहे हैं.
मदर डेयरी के फल व सब्जी कारोबार के प्रमुख प्रदीप्त साहू ने बताया, ‘‘ आपूर्ति सीमित रहने से टमाटर अब भी 56 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है.’’आजादपुर मंडी में टमाटर व्यापार संघ के महासचिव सुभाष चुग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से 25.40 रुपये किलो के भाव पर कीमतें स्थिर हैं क्योंकि आपूर्ति में कोई सुधार नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >