Binny Bansal ने 530 करोड़ रुपये में Walmart को बेचे Flipkart के शेयर

नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी में अपने 7.6 करोड़ डॉलर या 530 करोड़ रुपये के शेयर अमेरिका की दिग्गज खुदरा कंपनी वॉलमार्ट को बेचे हैं. बिजनेस इंटेलिजेंस मंच पेपर.वीसी. के अनुसार बंसल ने फ्लिपकार्ट के 5.39 लाख से अधिक शेयर वॉलमार्ट की लग्जमबर्ग स्थित इकाई एफआईटी होल्डिंग्स […]

नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी में अपने 7.6 करोड़ डॉलर या 530 करोड़ रुपये के शेयर अमेरिका की दिग्गज खुदरा कंपनी वॉलमार्ट को बेचे हैं.

बिजनेस इंटेलिजेंस मंच पेपर.वीसी. के अनुसार बंसल ने फ्लिपकार्ट के 5.39 लाख से अधिक शेयर वॉलमार्ट की लग्जमबर्ग स्थित इकाई एफआईटी होल्डिंग्स एसएआरएल को स्थानांतरित किये हैं.

पेपर वी.सी. ने कहा कि इस स्थानांतरण के साथ बंसल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के एक छोटे हिस्से का मौद्रीकरण किया है. मौजूदा बिक्री के बाद फ्लिपकार्ट में बंसल की हिस्सेदारी 3.85 प्रतिशत से घटकर 3.52 प्रतिशत पर आ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >