रिलायंस कैपिटल ने आरएनएएम में 10.75 फीसदी हिस्सेदारी 1,450 करोड़ रुपये में बेची

नयी दिल्ली : रिलायंस कैपिटल ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (आरएनएएम) में अपनी 10.75 फीसदी हिस्सेदारी 1,450 करोड़ रुपये में बेची है. रिलायंस कैपिटल ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने बयान में कहा कि उसने यह बिक्री लगातार दो पेशकश के जरिये पूरी की, जो कुल मिलाकर 1450 करोड़ रुपये की […]

नयी दिल्ली : रिलायंस कैपिटल ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (आरएनएएम) में अपनी 10.75 फीसदी हिस्सेदारी 1,450 करोड़ रुपये में बेची है. रिलायंस कैपिटल ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने बयान में कहा कि उसने यह बिक्री लगातार दो पेशकश के जरिये पूरी की, जो कुल मिलाकर 1450 करोड़ रुपये की रही. इससे प्रवर्तकों की हिस्सेदारी कम करते हुए आरएनएएम ने अब 25 फीसदी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता के सेबी के नियम को पूर कर लिया है.

इसे भी देखें : रिलायंस-निप्पॉन में 22.49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी निप्पॉन लाइफ

आरएनएएम में कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेचने से 6,000 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसमें बाजार में शेयर बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) और जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ शेयर बिक्री के लिए घोषित करार के तहत की जाने वाली शेयर बिक्री से प्राप्ति राशि शामिल होगी. इस राशि का उपयोग रिलांयस कैपिटल के कर्ज को कम करने में किया जायेगा. रिलायंस कैपिटल को उम्मीद है कि ऐसे विभिन्न उपायों से वह चालू वित्त वर्ष में अपने कर्ज में करीब 12,000 करोड़ रुपये यानी 70 फीसदी की कम कर सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >