Google को पछाड़ कर Amazon बना दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड

लंदन : खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों एपल और गूगल को पछाड़कर दुनिया का सबसे बहुमूल्य ब्रांड बन गया है. एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है. वैश्विक बाजार अनुसंधान एजेंसी कंतर ने अपनी 2019 सौ शीर्ष ब्रांड्स रपट में कहा कि अमेजन का ब्रांड मूल्य 52 प्रतिशत […]

लंदन : खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों एपल और गूगल को पछाड़कर दुनिया का सबसे बहुमूल्य ब्रांड बन गया है. एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है.

वैश्विक बाजार अनुसंधान एजेंसी कंतर ने अपनी 2019 सौ शीर्ष ब्रांड्स रपट में कहा कि अमेजन का ब्रांड मूल्य 52 प्रतिशत चढ़कर 315 अरब डॉलर हो गया है.

इस रपट में अमेजन छलांग लगाकर तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गया है जबकि गूगल पिछड़कर पहले से तीसरे पायदान पर आ गया. एेपल दूसरे पायदान पर टिका रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >