बजट से पहले शेयर बाजार में उछाल

मुंबई : आगामी आम बजट में सुधारवादी एवं विकासोन्मुखी कदम उठाए जाने की उम्मीद में तेल व गैस क्षेत्र सहित प्रमुख शेयरों में लिवाली समर्थन से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 138 अंक की बढत के साथ 25,962.06 अंक पर बंद हुआ जो इसके बंद का नया कीर्तिमान है. विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर […]

मुंबई : आगामी आम बजट में सुधारवादी एवं विकासोन्मुखी कदम उठाए जाने की उम्मीद में तेल व गैस क्षेत्र सहित प्रमुख शेयरों में लिवाली समर्थन से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 138 अंक की बढत के साथ 25,962.06 अंक पर बंद हुआ जो इसके बंद का नया कीर्तिमान है. विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर मानसून का कीमतों पर असर को लेकर आशंका घटने और अनुमान से बेहतर अमेरिकी आंकडों व कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के रख से भी कारोबारी धारणा में सुधार हुआ.

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स तेजी के साथ खुला और कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली के चलते दिन के निचले स्तर 25,659.33 अंक पर आ गया. हालांकि, अंतिम पहर लिवाली के समर्थन से यह 138.31 अंक उपर 25,962.06 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.80 अंक की बढत के साथ 7,751.60 अंक की नई उंचाई पर बंद हुआ. इससे पूर्व निफ्टी ने 2 जुलाई को 7,725.15 अंक की रिकार्ड उंचाई पर बंद हुआ था.

केरोसिन व एलपीजी की दरें बढाने की विशेषज्ञ समिति की सिफारिश राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के पास जल्द भेजे जाने की खबरों के बाद आरआईएल और ओएनजीसी की अगुवाई में तेल व गैस शेयरों में लिवाली हुई. खाद्य कीमतों में हाल के दिनों में आई तेजी के लिए जमाखोरों को जिम्मेदार ठहराते हुए वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि देश में खाद्य का पर्याप्त स्टाक है और काला बाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाएगी.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों :एफपीआई: ने कल 950.82 करोड रपये मूल्य के शेयर खरीद जिससे भारतीय बाजार को लेकर उनके उत्साह का संकेत मिलता है. अन्य एशियाई बाजारों में मिला.जुला रख रहा। हांगकांग और जापान के शेयर सूचकांक 0.06 से 0.58 प्रतिशत के दायरे में बढत लेकर बंद हुए, जबकि चीन, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया व ताइवान के बाजार 0.03 से 0.19 प्रतिशत के दायरे में गिरावट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आरआईएल 2.47 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.29 प्रतिशत, डाक्टर रेड्डीज लैब 1.56 प्रतिशत, गेल 1.17 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.88 प्रतिशत, ओएनजीसी 0.88 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.74 प्रतिशत और भेल 0.71 प्रतिशत मजबूत हुआ. हालांकि, सेसा स्टरलाइट 1.74 प्रतिशत, विप्रो 1.46 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो 0.58 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >