दो लाख हो सकती है कर में छूट की सीमा

नयी दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी है. मोदी सरकार कर सीमा बढ़ाने की सोच रही है.घरेलू बचत को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्रालय वित्तीय साधनों में निवेश के लिए छूट की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख करने पर विचार कर रही है. वर्तमान में आयकर अधिनियम की धारा 80 सी, […]

नयी दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी है. मोदी सरकार कर सीमा बढ़ाने की सोच रही है.घरेलू बचत को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्रालय वित्तीय साधनों में निवेश के लिए छूट की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख करने पर विचार कर रही है.

वर्तमान में आयकर अधिनियम की धारा 80 सी, 80CC और 80 सीसीसी के तहत एक लाख रुपए की निवेश में छूट मिलती है.सूत्रों का कहना है राजस्व विभाग छूट सीमा में वृद्धि के मामले में सरकारी खजाने पर बोझ का आकलन कर रहा है. इसकी घोषणा बजट में की जाने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि बैंकरों और बीमा कंपनियों के द्वारा घरेलू बचत को प्रोत्साहित करने के लिए टैक्स छूट की सीमा प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से बढ़ाने लिए मांग किया जा रहा है.2014-15 के लिए बजट 10 जुलाई को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >