अब 10 जनवरी को होगी जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक, निर्माणाधीन फ्लैट पर घट सकती हैं टैक्स की दर

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की 10 जनवरी को बैठक होगी. इस बैठक में निर्माणाधीन फ्लैट और मकानों पर जीएसटी दर को घटाकर पांच फीसदी किये जाने पर विचार किया जा सकता है. इसके साथ ही, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए कारोबार छूट की सीमा को भी बढ़ाने पर विचार-विमर्श हो […]

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की 10 जनवरी को बैठक होगी. इस बैठक में निर्माणाधीन फ्लैट और मकानों पर जीएसटी दर को घटाकर पांच फीसदी किये जाने पर विचार किया जा सकता है. इसके साथ ही, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए कारोबार छूट की सीमा को भी बढ़ाने पर विचार-विमर्श हो सकता है. जीएसटी परिषद ने 22 दिसंबर को हुई अपनी पिछली बैठक में 28 फीसदी की टैक्स श्रेणी को और तर्कसंगत बनाते हुए 26 वस्तुओं एवं सेवाओं पर कर की दर कम की है.

इसे भी पढ़ें : जीएसटी परिषद की बैठक : अनाज, केश तेल, साबुन, बिजली, टूथपेस्ट होगा सस्ता, कारों पर लगेगा उपकर

एक अधिकारी ने कहा कि अगली बैठक 10 जनवरी को होनी तय हुई है. वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की यह 32वीं बैठक होगी. परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं. परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा था कि अगली बैठक में आवासीय संपत्तियों के लिए कर की दर को तर्कसंगत बनाने और एमएसएमई के लिए छूट सीमा को मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है.

इसके अलावा, परिषद में छोटे आपूर्तिकर्ताओं के लिए कंपोजीशन योजना पर भी विचार किया जा सकता है. लॉटरी पर जीएसटी दर तय करने और आपदा उपकर लगाने पर भी विचार किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >