Indian Overseas Bank ने ब्याज दर की 0.05 फीसदी की वृद्धि, कर्ज होंगे महंगे

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने शुक्रवार को मानक ब्याज दर में 0.05 फीसदी की वृद्धि की. बैंक के इस कदम से कर्ज महंगा होगा. आईओबी ने एक बयान में कहा कि बैंक ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी […]

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने शुक्रवार को मानक ब्याज दर में 0.05 फीसदी की वृद्धि की. बैंक के इस कदम से कर्ज महंगा होगा. आईओबी ने एक बयान में कहा कि बैंक ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की वृद्धि की. यह वृद्धि 10 नवंबर से लागू हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें : इंडियन ओवरसीज बैंक 50 करोड़ डालर जुटाने की तैयारी में

बैंक की ओर से एक साल के लिए एमसीएलआर बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 8.7 फीसदी था. दो साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज 8.85 फीसदी होगा, जो पहले 8.8 फीसदी था.

वहीं, तीन साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज 8.95 फीसदी होगा. आधार दर के विकल्प के रूप में एमसीएलआर व्यवस्था बैंक प्रणाली में अप्रैल, 2016 में पेश की गयी. आधार दर वह दर है, जिससे कम पर बैंक ग्राहक को कर्ज नहीं दे सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >