मुहूर्त सत्र में शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 245 और निफ्टी में 68 अंकों की बढ़ोतरी

मुंबई : हिंदु संवत वर्ष 2075 के प्रारंभ के अवसर पर विशेष मुहूर्त सत्र में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 310 अंक उछलकर पुन: 35 हजार अंक के पार हो गया. हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स 245.77 अंक और निफ्टी 68.40 अंक के लाभ केसाथ बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत के कुछ ही […]

मुंबई : हिंदु संवत वर्ष 2075 के प्रारंभ के अवसर पर विशेष मुहूर्त सत्र में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 310 अंक उछलकर पुन: 35 हजार अंक के पार हो गया. हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स 245.77 अंक और निफ्टी 68.40 अंक के लाभ केसाथ बंद हुआ.

कारोबार की शुरुआत के कुछ ही मिनट बाद सेंसेक्स 310 अंक मजबूत होकर 35,301.91 अंक पर पहुंच गया. मंगलवार को यह करीब 41 अंक मजबूत हुआ था. बंबई शेयर बाजार के सभी समूह इस दौरान बढ़त में रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी इस मौके पर शुरुआती कारोबार में 61 अंक मजबूत होकर 10,591 अंक पर रहा. संवत वर्ष 2074 में सेंसेक्स 2,407.56 अंक यानी सात प्रतिशत और निफ्टी 319.15 अंक यानी करीब तीन प्रतिशत बढ़त में रहा था. सेंसेक्स की सारी कंपनियों में 1.85 प्रतिशत तक की तेजी रही.

वैश्विक स्तर पर अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बढ़त में आ जाने से बुधवार को वॉल स्ट्रीट का वायदा बढ़त में रहा. एशियाई बाजारों में हांग कांग का हैंग सेंग 0.10 प्रतिशत और ताईवान का शेयर बाजार 0.85 प्रतिशत की तेजी में रहा. हालांकि, जापान का निक्की 0.28 प्रतिशत गिर गया. प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 118 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की. हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 499.70 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >