मुंबई : निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 4 पैसे के मामूली सुधार के साथ 59.34 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. हालांकि अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर भी मजबूत हुआ.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र में डालर की तुलना में रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 59.38 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरआती कारोबार में 4 पैसे सुधरकर 59.34 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से रपये की विनिमय दर में सुधार आया.
