रिजर्व बैंक जल्द बिना इनसेट लेटर का 1000 का नोट जारी करेगा

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक जल्द महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में बिना इनसेट लेटर का 1,000 का नोट जारी करेगा. रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है कि रिजर्व बैंक जल्द 1,000 का नोट जारी करेगा जिसमें इनसेट लेटर नहीं होगा, लेकिन रुपये का चिन्ह होगा. इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन […]

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक जल्द महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में बिना इनसेट लेटर का 1,000 का नोट जारी करेगा. रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है कि रिजर्व बैंक जल्द 1,000 का नोट जारी करेगा जिसमें इनसेट लेटर नहीं होगा, लेकिन रुपये का चिन्ह होगा. इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर होंगे तथा छापे जाने का साल 2014 लिखा होगा.

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस नोट का डिजाइन महात्मा गांधी श्रृंखला 2005 के बैंक नोटों की तरह ही होगा. पूर्व में जारी सभी 1,000 के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >