पीपीएफ सहित अन्य लघु बचत पर ब्याज दर में बदलाव नहीं, जानें पूरा ब्यौरा

नयी दिल्ली : सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) समेत लघु बचत योजनाओं पर जुलाई – सितंबर के लिए ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है. लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है. वित्त मंत्रालय ने दूसरी तिमाही के लिएय दरों को […]

नयी दिल्ली : सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) समेत लघु बचत योजनाओं पर जुलाई – सितंबर के लिए ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है. लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है. वित्त मंत्रालय ने दूसरी तिमाही के लिएय दरों को अधिसूचित करते हुए कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही (एक जुलाई से 30 सितंबर) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर यथावत रहेगी. इस पर ब्याज दर वही होंगी जो 2017-18 की चौथी तिमाही को अधिसूचित की गयी थी.’

पांच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर 8.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है. वरिष्ठ नागरिकों की इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है. पीपीएफ, एनएससी पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत मिलेगी जबकि किसान विकास पत्र (केवीपी) पर ब्याज 7.3 प्रतिशत मिलेगा. यह 11 महीने में परिपक्व होगा. बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 8.1 प्रतिशत होगी. एक से पांच साल की मियादी जमाओं पर ब्याज 6.6 प्रतिशत से 7.4 प्रतिशत होगी. वहीं पांच साल की रेकरिंग डिपोजिट पर ब्याज दर 6.9 प्रतिशत होगी. सरकार ने 2016 में लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दर तिमाही आधार पर निर्धारित करने की घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >