नीता अंबानी ने बेटे की सगाई का कार्ड सिद्धविनायक मंदिर में दिया

मुंबई : भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बुधवार को यहां सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा करके पूजा अर्चना की और अपने बड़े बेटे आकाश की हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ मंगनी का पहला निमंत्रण पत्र दिया. परिवार के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी. […]

मुंबई : भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बुधवार को यहां सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा करके पूजा अर्चना की और अपने बड़े बेटे आकाश की हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ मंगनी का पहला निमंत्रण पत्र दिया.
परिवार के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी. आकाश और श्लोका 30 जून को दक्षिण मुंबई में स्थित अंबानी के आवास एंटिला में एक दूसरे को अंगूठी पहनायेंगे.
परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया कि नीता अंबानी और उनके छोटे बेटे अनंत के साथ रात करीब सवा आठ बजे यहां प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचीं और वहां करीब 45 मिनट रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >