शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे टूटा

मुंबई : शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज आठ पैसे टूटकर 63.61 पर रहा. इसकी अहम वजह आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मांग रहना है. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका के विनिर्माण आंकड़ों के मजबूत रहने से अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ, जिसका प्रभाव रुपया पर पड़ा […]

मुंबई : शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज आठ पैसे टूटकर 63.61 पर रहा. इसकी अहम वजह आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मांग रहना है.

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका के विनिर्माण आंकड़ों के मजबूत रहने से अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ, जिसका प्रभाव रुपया पर पड़ा है.

कल डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे घटकर 63.53 पर बंद हुआ था, जो कई साल का उच्च स्तर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >