‘मैं जिंदा हूं’, मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- मैं हेल्दी और हैप्पी हूं

Shakti Kapoor Fake Death News: सोशल मीडिया पर फैली निधन की अफवाहों के बीच अभिनेता शक्ति कपूर ने वीडियो जारी कर खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताया है. उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों पर नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और लोगों से बिना पुष्टि खबरें शेयर न करने की अपील की.

Shakti Kapoor Fake Death News: बॉलीवुड अभिनेता ‘मैं हेल्दी और हैप्पी हूं’ को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक झूठी खबर तेजी से वायरल हो गई, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया. इंटरनेट पर कई पोस्ट्स में दावा किया गया कि अभिनेता का निधन हो गया है. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. हालांकि कुछ ही देर बाद खुद शक्ति कपूर सामने आए और इन खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया.

वीडियो शेयर कर दी सफाई

शक्ति कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ नजर आए. वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि उनके निधन की खबर पूरी तरह गलत है और लोग ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें. अभिनेता ने कहा कि वह बिल्कुल फिट और स्वस्थ हैं.

वीडियो में शक्ति कपूर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की झूठी खबरें न केवल कलाकार बल्कि उनके परिवार और करीबियों को भी परेशान करती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर को आगे शेयर न करें.

अफवाह फैलाने वालों पर होगा एक्शन

अभिनेता ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग ऐसी झूठी बातें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता साइबर पुलिस में भी शिकायत करने की योजना बना रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फेक न्यूज को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. पिछले कुछ समय में कई फिल्म और टीवी सितारे इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुके हैं. कई बार ऐसी खबरें फैंस और परिवार के लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती हैं.

बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में शामिल हैं शक्ति कपूर

शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में खलनायक से लेकर कॉमेडी तक कई यादगार किरदार निभाए हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज आज भी दर्शकों को पसंद आता है. लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 7वें दिन भी करोड़ों में हुई कमाई

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें