फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची Ek Din, राजा शिवाजी, दादी की शादी, पैट्रियट ने कमा लिए इतने करोड़

राजा शिवाजी, पैट्रियट, दादी की शादी और एक दिन बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. आइये जानते हैं किसने अब तक कितने करोड़ कमाए हैं.

राजा शिवाजी, पैट्रियट, दादी की शादी और एक दिन जैसी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. वीकेंड के दौरान ज्यादातर फिल्मों की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला था, लेकिन सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस की रफ्तार धीमी पड़ गई. रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने सबसे आगे अपनी पकड़ बनाए रखी है. वहीं, एक दिन की हालत सबसे कमजोर है. वह फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है.

राजा शिवाजी का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

11वें दिन राजा शिवाजी के कलेक्शन में 64.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने 3,775 शो से 2.40 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की कमाई में मराठी वर्जन का योगदान सबसे अधिक 1.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि हिंदी वर्जन ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए. इसका टोटल कलेक्शन 52.65 करोड़ तक पहुंच चुका है.

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 11.35 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 10.55 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 12 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 5.60 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 4.90 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 4.25 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 4 करोड़ रुपये
  • पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 52.65 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 3.20 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन: 5.60 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन: 6.80 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन: 2.40 करोड़ रुपये

दादी की शादी का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी की फिल्म ‘दादी की शादी’ ने ठीक ठाक कमाई की है. चौथे दिन 1,464 शो से मात्र 50 लाख रुपये कमाए. अब तक फिल्म ने दुनिया भर में 6,679 शो से 4.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

दादी की शादी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 0.60 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 1.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 1.70 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 0.50 करोड़ रुपये

पैट्रियट का 11वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मोहनलाल और ममूटी की साथ में बनी फिल्म पैट्रियट का दूसरे सोमवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. मलयालम फिल्म ने 912 शो से मात्र 31 लाख रुपये कमाए. अब तक, पैट्रियट ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 32.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

पैट्रियट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 10 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 6.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 5.50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 2.89 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 1.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 1.20 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 0.93 करोड़ रुपये
  • पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 26.98 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 0.63 करोड़ रुपये
  • दिन 9: 0.90 करोड़ रुपये
  • दिन 10: 0.68 करोड़ रुपये
  • दिन 11: 0.31 करोड़ रुपये

एक दिन का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है. 11वें दिन, फिल्म ने 113 शो में लगभग 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के बावजूद सिर्फ 1 लाख रुपये कमाए. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिलहाल 5.44 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत से 4.99 करोड़ रुपये और विदेशों से 45 लाख रुपये शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का कुल बजट लगभग 15 करोड़ से 25 करोड़ के बीच है. ऐसे में ये मूवी फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई है.

एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 1.15 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 1 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 1.70 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 0.20 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 0.26 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 0.25 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 0.21 करोड़ रुपये
  • पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 4 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 0.05 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन: 0.09 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन: 0.10 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन: 0.01 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- मजबूरी में करती थी TMC का प्रचार, बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला श्राबंती चटर्जी का सुर, पार्थ चटर्जी पर किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >