‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 7वें दिन भी करोड़ों में हुई कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. सातवें दिन भी फिल्म ने मजबूत कमाई दर्ज की. पहले हफ्ते में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 73 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है और अब यह तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: मराठी सिनेमा की मच अवेटेज हिस्टोरिकल फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के सात दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है. अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. खासकर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और मराठा साम्राज्य की कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करने की कोशिश लोगों को काफी पसंद आ रही है.

वर्किंग डेज में भी मजबूत रही फिल्म की पकड़

आमतौर पर बड़ी फिल्में वीकेंड के बाद कमाई के मामले में धीमी पड़ जाती हैं, लेकिन ‘राजा शिवाजी’ ने वर्किंग डेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. पहले गुरुवार यानी सातवें दिन भी फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 52 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है.

Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 62 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 73 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

डे-वाइज कलेक्शन ने बढ़ाया उत्साह

फिल्म की ओपनिंग भी काफी दमदार रही थी. पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी. वहीं सोमवार से गुरुवार तक भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ.

  • डे 1 – 11.35 करोड़ रुपये
  • डे 2 – 10.55 करोड़ रुपये
  • डे 3 – 12.00 करोड़ रुपये
  • डे 4 – 5.60 करोड़ रुपये
  • डे 5 – 4.90 करोड़ रुपये
  • डे 6 – 4.25 करोड़ रुपये
  • डे 7 – 4.00 करोड़ रुपये

सबसे महंगी मराठी फिल्मों में शामिल

‘राजा शिवाजी’ को अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्मों में गिना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में युद्ध के भव्य दृश्य, दमदार वीएफएक्स और बड़े स्तर पर तैयार किए गए सेट दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं.

स्टार कास्ट ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं जेनेलिया देशमुख ने साईबाई का किरदार निभाया है. इसके अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और खास बना दिया है.

100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘राजा शिवाजी’ दूसरे वीकेंड तक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बना उत्साह इसकी कमाई में लगातार इजाफा कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ के टाइटल कार्ड ने मचाई सनसनी, विजय के नाम के साथ जुड़ा CM टैग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >