Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें हिट या मिस

Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान स्टारर पति पत्नी और वो दो थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का एक्स रिव्यू भी सामने आ गया है. टिकट बुक करने से पहले जरूर पढ़ें.

Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान भी हैं. मुदस्सर अजीज ने फिल्म का निर्देशन किया है. सोशल मीडिया पर मूवी के रिव्यू सामने आ रहे हैं.

पति पत्नी और वो दो का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

एक्स पर सैम नाम के यूजर ने लिखा, #पति पत्नी और वो दो रिव्यू मस्ती और पागलपन से भरी राइड, रेटिंग – 4/5 फिल्म मसालेदार, आनंददायक और गलतफहमियों के बेतहाशा उथल-पुथल से भरपूर है, जो एक शानदार कॉमेडी को जन्म देती है. #रकुलप्रीत बेहद खूबसूरत लग रही हैं और #वामिकागब्बी की साड़ी बेहद आकर्षक है. #सारा अली खान अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लेती हैं और #विजय राज हर सीन में बेमिसाल अभिनय करते नजर आते हैं. #आयुष्मान खुराना को एक पूरी तरह से देसी भूमिका मिली है.

90 के दशक की कॉमेडी फिल्मों की याद दिलाती है पति पत्नी और वो दो

जोगिंदर टुटेजा ने लिखा, पति पत्नी और वो दो का रिव्यू… 90 के दशक की पारिवारिक कॉमेडी फिल्मों की याद दिलाती है. गलतियों पर आधारित कॉमेडी एक ऐसी शैली है, जो पहले 70 के दशक में काफी लोकप्रिय थी, जब #अमोलपालकर और #संजीवकुमार ने इस स्टाइल पर राज किया और बाद में 90 के दशक में #गोविंदा ने इसे और भी पॉपुलर बनाया. #आयुष्मानखुराना ने भी कई हल्की-फुल्की सफल फिल्में दीं और अब जब वे #पतिपत्नीऔरवोदो के साथ वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म वीकेंड पर रिलीज होगी, दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

क्रिटिक्स ने किया पति पत्नी और वो दो का रिव्यू

क्रिटिक्स सुमित काडेल ने लिखा, #पति पत्नी और वो दो लगातार हंसी का वादा करती है. रेटिंग – (3.5)… पति पत्नी और वो दो एक वाकई मजेदार पारिवारिक फिल्म है, जो ट्रेलर से कहीं बेहतर है. फिल्म की कहानी जबरदस्त कॉमेडी पर आधारित है, जो इसकी कहानी को और एंटरटेनिंग बनाती है. शुरुआती 15-20 मिनट थोड़े धीमे लगते हैं और चुटकुले उतने प्रभावी नहीं होते, लेकिन सारा अली खान के आने से कहानी में मोड़ आने के बाद फिल्म दर्शकों को लगातार हंसाती रहती है. इंटरवल का समय शानदार है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें