‘धुरंधर 2’ ने 47वें दिन भी किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर जोड़े इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 47: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 47 दिनों में 1139 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया है और दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 47: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है. रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई-एक्शन फिल्म ने अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

47वें दिन भी जारी है फिल्म का जलवा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 47वें दिन भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने सातवें सोमवार को लगभग 50 लाख रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1139.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1789.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है.

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी भी देशभर के कई सिनेमाघरों में चल रही है और दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है.

‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने हाल ही में Baahubali 2: The Conclusion के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हालांकि, दंगल का रिकॉर्ड तोड़ना अभी भी फिल्म के लिए चुनौती बना हुआ है.

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस मानी जा रही है. दर्शकों को रणवीर सिंह का डबल शेड वाला किरदार काफी पसंद आ रहा है.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा है.

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है. फिल्म की सफलता ने रणवीर सिंह के करियर में एक और बड़ा मुकाम जोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: 11वें दिन भी नहीं थमी ‘माइकल’ की रफ्तार, कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें