सिर्फ एडल्ट्स देख पाएंगे शाहिद कपूर की कॉकटेल 2, रनटाइम भी हुआ रिवील

Cocktail 2 Preview: कॉकटेल 2 को लेकर इन दिनों काफी हाइप है. फिल्म 19 जून को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है. सीबीएफसी ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया है. आइये जानते हैं रोमांटिक ड्रामा का बॉक्स ऑफिस प्रीव्यू.

Cocktail 2 Preview: कॉकटेल 2 को रिलीज से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब साफ है कि यह फिल्म सिर्फ 18+ दर्शकों के लिए है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा 19 जून को थियेटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन करेगी.

कितना होगा कॉकटेल 2 का रनटाइम

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का रनटाइम 150 मिनट (ढाई घंटे) होगा. यह 2012 में आई ओरिजिनल रोमांटिक ड्रामा से सिर्फ चार मिनट ज्यादा है, जो 146 मिनट की थी. यह सर्टिफिकेशन कृति सेनन के लिए खास है, क्योंकि ‘कॉकटेल 2’ उनकी पहली एडल्ट-रेटेड मूवी है. ‘हीरोपंती’ (2014), ‘बरेली की बर्फी’ (2017), ‘मिमी’ (2021) और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (2024) फैमिली-फ्रेंडली हिट फिल्म थी.

शाहिद और रश्मिका की पहले भी रिलीज हो चुकी है ‘A’ रेटेड फिल्म

रश्मिका मंदाना के लिए यह हिंदी फिल्म है जिसे ‘A’ रेटिंग मिली है. पहली ब्लॉकबस्टर मूवी एनिमल थी. एडल्ट-रेटेड फिल्मों के मामले में शाहिद तीनों में सबसे ज्यादा अनुभवी हैं. ‘कमीने’ (2009), ‘उड़ता पंजाब’ (2016), ‘कबीर सिंह’ (2019) और ‘ओ रोमियो’ (2026) के बाद यह प्रोजेक्ट उनकी पांचवीं ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म है.

लेस्बियन रोमांस पर क्या बोले थे डायरेक्टर

‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर डायरेक्टर होमी अदजानिया ने उन रूमर्स पर रिएक्ट किया, जिनमें कहा जा रहा था कि इसमें लेस्बियन रोमांस है. यह अफवाह कैसे शुरू हुई, इस बारे में बताते हुए होमी ने एक इंटरव्यू में कहा, “यह अफवाह यहीं से शुरू हुई. हम सब सेट पर बैठे थे. वे दोनों दोस्त हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के साथ थोड़ा घुल-मिलकर या प्यार से रहती हैं. हमने बस ऐसे ही सोचा कि क्या होगा अगर कहानी उनके बारे में हो और शाहिद ‘तीसरा पहिया’ बने? मैंने कहा कि मुझे ऐसी फिल्म बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.”

यह भी पढ़ें- 25 Years Of Gadar: नहीं देखी तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी? घर बैठे ओटीटी पर देखें यह फिल्म

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें