अक्षय कुमार की भूत बंगला मचा रही गदर, 24वें दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने तीसरे हफ्ते के अंत में भी डबल डिजिट में रुपये बटोरे.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हाल ही में रिलीज हुई भूत बंगला अपने तीसरे सप्ताह के अंत की ओर बढ़ते हुए भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है. इसमें परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और दिवंगत दिग्गज असरानी जैसे कलाकारों की टोली है.

भूत बंगला ने 24वें दिन कमाए इतने करोड़

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, भूत बंगला ने 24वें दिन 4,291 शो में 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई 188.51 करोड़ हो गई. विदेशों में, फिल्म ने 24वें दिन 0.10 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 241.61 करोड़ हो गया है.

भूत बंगला के बारे मेे

भूत बांगला प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर की ओर से निर्मित है. इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं. भूल भुलैया (2007) के बाद यह अक्षय और प्रियदर्शन की दूसरी हॉरर कॉमेडी है.

असरानी की मृत्यू के बाद रिलीज हुई थी भूत बंगला

इस फिल्म में असरानी भी हैं और यह उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई. अक्षय ने फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का एक टुकड़ा नहीं होती… यह एक पूरी जर्नी को समेटे रखती है. यह तस्वीर हमारी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग से है… असरानी जी के साथ मेरी आखिरी से दूसरी फिल्म है. हमने साथ में कुल 12 फिल्में कीं, और हर फिल्म में मैंने उनसे कुछ नया सीखा… हर बार एक मास्टरक्लास जैसा अनुभव होता था.”

यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें