भूत बंगला ने 22वें दिन फिर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में अब थोड़ी धीमी पड़ गई है. आइये जानते हैं 22वें दिन मूवी ने कितना कलेक्शन किया.

अक्षय कुमार की 2026 में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला बॉलीवुड जगत में खूब सुर्खियां बटोर रही है. हॉरर कॉमेडी में हंसी और डर का मिश्रण है. बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त कमाई की. हालांकि अब मूवी की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं प्रियदर्शन की मूवी ने 22वें दिन कितने करोड़ की कमाई की.

भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

sacnilk के मुताबिक 22वें दिन, भूत बंगला ने 3,939 शो में 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 180.06 करोड़ पहुंच गई है. विदेशों में, हॉरर कॉमेडी ने 22वें दिन 0.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 52.95 करोड़ हो गई है. वहीं टोटल कलेक्शन 233.01 करोड़ तक पहुंच गया.

दादी की शादी को भूत बंगला ने दी मात

दिलचस्प बात यह है कि भूत बांग्ला को कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर दादी की शादी की रिलीज से कोई फर्क नहीं पड़ा. जहां दादी की शादी ने ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपये कमाए, वहीं भूत बांग्ला ने 1.75 करोड़ रुपये कमाकर बाजी मार ली.

भूत बंगला के बारे में

प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित इस ड्रामा में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा, इसमें परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, जिस्सू सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, राजेश यादव और दिवंगत असरानी भी हैं. इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन लगभग 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. यह हॉरर ड्रामा 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, 21वें दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >