25वें दिन भी ‘भूत बंगला’ ने की करोड़ों की कमाई, जल्द टूटेगा ‘भूल भुलैया 2’ का बड़ा रिकॉर्ड

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 25: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 25 दिन बाद भी यह फिल्म मजबूती से टिकी हुई है और अब एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है.

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर कॉमडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 25 दिन पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म को देखने दर्शक अब भी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं हालांकि शुरुआत के मुकाबले अब फिल्म की रोजाना की कमाई थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन फिल्म ने पहले ही बहुत मोटा पैसा कमा लिया है. आइए आपको 25वें दिन की कमाई की डिटेल्स देते हैं.

25वें दिन की कमाई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 25वें दिन यानी सोमबार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का नेट बिजनेस किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, जबकि 25 दिनों का टोटल कमाई 160.10 करोड़ रुपये हो गए हैं. अगर दुनिया भर की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने अब तक 243 करोड़ 12 लाख रुपये जोड़ लिए हैं. फिल्म की यह सफलता दिखाती है कि दर्शकों ने इस हॉरर-कॉमेडी को दिल से पसंद किया है.

क्या टूटेगा ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड?

‘भूत बंगला’ अब कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल भुलैया 2’ ने दुनिया भर में 265 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए थे. अक्षय कुमार की फिल्म को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब महज 23 करोड़ 89 लाख रुपये की और जरूरत है. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक यह नया रिकॉर्ड बना लेगी. दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद, फिल्म ने अपनी कहानी और कॉमेडी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है.

यह भी पढ़ें: 18वें दिन भी नहीं थमा ‘माइकल’ का क्रेज, कुल कमाई जान रह जाएंगे हैरान

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें