ट्रैफिक सिग्नल पर फैन की बात सुन हैरान रह गए अभिषेक बच्चन, बोले- पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया. ट्रैफिक सिग्नल पर हुई इस घटना को एक्टर लंबे समय तक याद रखने वाले हैं.

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड सुपरस्टार अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की जबरदस्त कामयाबी को लेकर हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे हैं. रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसके कदम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रिलीज के12 दिनों के भीतर ही फिल्म ने 73 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी सफलता की कहानी खुद बयां कर रहा है. इस बीच एक्टर ने अपने साथ हुई एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.

ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ खास अनुभव

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुका था. किसी ने मुझे ‘शंभू राजे’ कहकर पुकारा. ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ था. इससे पता चलता है कि यह किरदार लोगों के लिए कितना मायने रखता है. ऐसे में हम लोगों पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम इन किरदारों के साथ पूरा न्याय करें.

फिल्म में निभाया अहम रोल

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अभिषेक बच्चन ने शंभू राजे का किरदार निभाया है. उन्होंने बताया कि इस किरदार के बारे में जानने के बाद उन्हें इतिहास के कई नए पहलुओं की जानकारी मिली. फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया है. खास बात यह है कि रितेश ने ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अब इस फिल्म में आएंगे नजर

‘राजा शिवाजी’ के बाद अब अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji: 12वें दिन भी बंपर कमाई, 100 करोड़ के बेहद पास पहुंची फिल्म

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें