अभिषेक बच्चन ने राजा शिवाजी के लिए क्यों नहीं मांगी फीस? बोले- कला दिल से शुरू होती है

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के लिए अभिषेक बच्चन ने कोई भी फीस चार्ज नहीं की. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

रितेश देशमुख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि सलमान खान, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन जैसे कई सितारों ने फिल्म राजा शिवाजी के लिए एक भी रुपये चार्ज नहीं किए. अब अभिषेक बच्चन ने उन लोगों को फटकार लगाई है, जो सोशल मीडिया पर फीस के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं.

अभिषेक बच्चन ने फीस को लेकर क्या कहा

अभिषेक बच्चन ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “आजकल, हर जगह ऐसी रीलें चलती रहती हैं, जिनमें लोग तथ्यों और आंकड़ों की बात करते हैं. मीडिया को किसी अभिनेता या अभिनेत्री की मोटी फीस लेने और इतनी सारी वैन की मांग करने की बातें करना बहुत पसंद है, लेकिन अंततः यह एक कला है, जो दिल से शुरू होती है. उन्होंने कहा कि जब किसी प्रोजेक्ट पर सच्चा विश्वास होता है, तो पैसे और सुविधाएं मायने नहीं रखतीं. उनके लिए अभिनय सिर्फ एक सौदा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है. प्रेरणा ही कला की असली शुरुआत होती है.

अभिषेक बच्चन ने रितेश और जेनेलिया की तारीफ की

उन्होंने रितेश और जेनेलिया देशमुख की तारीफ करते हुए कहा कि आज के दौर में जहां फिल्मों को सिर्फ बॉक्स ऑफिस और आंकड़ों से जोड़ा जाता है, वहीं दोनों ने साबित किया कि हर चीज नंबरों से नहीं मापी जाती. उनके लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं थी, बल्कि एक खास और भावनात्मक अनुभव था, जिसे वे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बना रहे थे.

रितेश और जेनेलिया की प्रोफेशनलिज्म की अभिषेक ने की तारीफ

उन्होंने आगे बताया कि रितेश और जेनेलिया की प्रोफेशनलिज्म और काम करने का तरीका काफी अच्छा था. मराठी सिनेमा ने इससे पहले कभी इतना बड़ा पैमाना नहीं देखा था, लेकिन उन्होंने पूरी टीम को खुश, सुरक्षित और प्रेरित बनाए रखा. उनके मुताबिक सेट पर शायद ही किसी को कोई शिकायत रही हो, और यही उनकी सबसे बड़ी सफलता थी.

यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें