वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का तेजस्वी ने किया दावा, DM ने कहा- लिस्ट में 416 नंबर पर है नाम और फोटो...

Bihar Voter List Revision: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका नाम नई वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर पारदर्शिता न बरतने और टारगेटेड कार्रवाई का आरोप लगाया. वहीं, पटना DM ने उनके दावे को गलत बताते हुए सबूत के साथ उनका नाम सूची में दर्ज होने की बात कही.

Bihar Voter List Revision: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला दावा किया कि उनका नाम नई वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि “BLO घर आई थीं, सत्यापन कर गईं, फिर भी मेरा नाम मतदाता सूची से गायब है.” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब उनका नाम ही नहीं है, तो उनकी पत्नी का नाम कैसे होगा. तेजस्वी ने कहा, “अब मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा?”

स्क्रीन पर “NO RECORDS FOUND” लिखा आया…

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपना EPIC नंबर दिखाते हुए ऑन-स्क्रीन प्रक्रिया साझा की. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपना नाम खोजना चाहा तो स्क्रीन पर “NO RECORDS FOUND” लिखा आया. तेजस्वी ने इसे “चुनाव आयोग की टारगेटेड कार्रवाई” करार दिया और कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है.

पटना DM ने किया दावा खारिज

तेजस्वी यादव के आरोपों पर पटना के जिलाधिकारी एस.एन. त्यागराजन ने तत्काल प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है और मीडिया में चल रही बातें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. DM के मुताबिक, तेजस्वी यादव का नाम मतदान केंद्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन में क्रम संख्या 416 पर दर्ज है. पहले उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 171 पर था, जिसे अपडेट कर दिया गया है. DM कार्यालय ने बाकायदा उस बूथ लिस्ट की प्रति भी साझा की, जिसमें तेजस्वी यादव की तस्वीर और नाम स्पष्ट रूप से दिख रहा है.

65 लाख नामों की कटौती पर गंभीर सवाल

तेजस्वी यादव ने सिर्फ अपने नाम की बात नहीं की, बल्कि राज्यभर से 65 लाख नामों के हटाए जाने पर भी चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि किस विधानसभा से कितने नाम क्यों हटाए गए.” उन्होंने कहा, “हर विधानसभा से औसतन 20 से 30 हजार नाम हटा दिए गए हैं. आयोग ने यह नहीं बताया कि कौन शिफ्ट हुआ, कौन मृत है और किसका नाम डुप्लीकेट था.”

उन्होंने चुनौती दी कि “अगर चुनाव आयोग के पास कुछ छिपाने को नहीं है, तो वह बूथ वाइज डेटा सार्वजनिक करे. जिन लोगों के नाम कटे हैं, उनका कारण बताए.”

सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग

तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ टेक्निकल क्लीनिंग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक धांधली है.” उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर भी सीधा हमला करते हुए कहा, “अगर आप पारदर्शी हैं, तो सबकुछ सामने लाएं, वरना यह विश्वास टूट जाएगा.”

Also Read: मुस्लिम बहुल 5 जिलों से 9.5 लाख, NDA के गढ़ से 21 लाख नाम हटे, पटना में सबसे ज्यादा कटौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >