Bihar Elections: अखिलेश यादव से मिलने के बाद सबसे बड़ा निर्णय लेंगे तेज प्रताप, क्या सपा से लड़ेंगे चुनाव?

Bihar Elections: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव क्या निर्णय लेंगे इसपर सब की नजर है. आज उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हर शाम 4 से 6 बजे उनके आवास पर जनता दरबार लगेगा.

Bihar Elections: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने के बाद अब वह समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करने वाले हैं. यह जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने बताया कि उनकी अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बात हुई, जिसमें अखिलेश ने तेज प्रताप से चुनाव लड़ने की योजना पर चर्चा की. तेज प्रताप ने जवाब दिया कि वे विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे और इस फैसले से पहले लखनऊ आकर अखिलेश से मिलेंगे.

अखिलेश के रिश्तेदार हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप वर्तमान में समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं, लेकिन इस बार वे फिर से वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से किस्मत आजमाना चाहते हैं, जहां से वे 2015 में पहली बार विधायक बने थे. तेज प्रताप और अखिलेश यादव के बीच रिश्तेदारी भी है. लालू प्रसाद यादव की बेटी राजश्री की शादी अखिलेश के चाचा के बेटे तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है. तेज प्रताप सिंह भी समाजवादी पार्टी से विधायक हैं और पूर्व में सांसद रह चुके हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजनितिक फिजाओं में इस बात की चर्चा तेज

इस रिश्तेदारी के चलते सियासी हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेज प्रताप यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि उनके परिवार और पार्टी में वापसी के आसार कम नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी निजी जिंदगी में अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण उन्हें परिवार और पार्टी से दूरी बनानी पड़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें महसूस हो रहा है कि वे इस संघर्ष में अकेले नहीं हैं.

वीडियो कॉल के दौरान अखिलेश यादव ने तेज प्रताप को हीरो कहकर संबोधित किया और चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुकता दिखाई. बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि वे जल्द ही लखनऊ जाकर विस्तार से बात करेंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तेज प्रताप यादव की राजनीतिक राह सपा के सहारे एक नया मोड़ लेती है या फिर यह मुलाकात महज औपचारिकता साबित होती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जंक्शन से गुजरेगी 15 से ज्यादा वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, जानिए इंडियन रेलवे का मेगा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >