मंडरो: साहेबगंज जिले के मंडरो स्थित आर.डी. पब्लिक स्कूल, साहाबाद, मिर्जाचौकी में सोमवार को “राखी बनाओ और भेजो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा 5, 6, एवं 8 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिसमें प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं सभी विद्यार्थियों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा राखियों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया, जिसमें से 10 सर्वश्रेष्ठ राखियों का चयन किया गया. कार्यक्रम के उपरांत मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव संतोष कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों की राखियों की बुकिंग एवं स्पीड पोस्ट प्रक्रिया पूर्ण कराई गई एवं सभी राखियों को मिर्जाचौकी S.O. में जमा कराया गया.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय के शिक्षकों का उत्साह सराहनीय रहा. इंस्टाग्राम संतोष कुमार रजक ने बताया कि राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राप्त राखियों की बुकिंग कर उन्हें जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवानों के लिए स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा प्रेम एवं सम्मान के साथ बनाई गई राखियों को देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों तक पहुँचाना है.
ये भी पढें: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, साहिबगंज में छात्रों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
