बिहार SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब इस दिन होगी सुनवाई, याचिकाकर्ताओं को 8 अगस्त तक जवाब देने का आदेश

Bihar Voter List Revision: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अब 12 और 13 अगस्त को सुनवाई करेगा. अदालत ने याचिकाकर्ताओं को 8 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Bihar Voter List Revision: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को लेकर दाखिल याचिकाओं पर अब उच्चतम न्यायालय 12 और 13 अगस्त को सुनवाई करेगा. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ताओं को 8 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई में सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी.

1 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

याचिकाकर्ताओं ने आशंका जताई है कि आगामी 1 अगस्त को जो ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने वाली है, उसमें बड़ी संख्या में नामों को हटाया जा सकता है. इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि यह पाया गया कि व्यापक स्तर पर मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया है, तो न्यायालय तत्काल हस्तक्षेप करेगा.

“न्यायिक दृष्टिकोण से करेंगे समीक्षा”: सुप्रीम कोर्ट

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वे इस पूरे मामले को एक न्यायिक प्राधिकरण के रूप में देख रहे हैं. कोर्ट ने साफ किया कि मतदाता सूची से किसी को भी मनमाने ढंग से हटाना संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा और ऐसा होने की स्थिति में कोर्ट दखल देने से पीछे नहीं हटेगा.

8 अगस्त तक याचिकाकर्ता दाखिल करें जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपनी लिखित दलीलें और जवाब 8 अगस्त तक दाखिल करें. इसके बाद 12 और 13 अगस्त को इस मामले की दो दिवसीय सुनवाई की जाएगी. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान निर्वाचन आयोग को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे.

याचिकाकर्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल

दायर याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि बिहार में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया में कई असंगतियां हैं. विशेष रूप से यह चिंता जताई गई कि मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं की आड़ में कई वास्तविक और जीवित मतदाताओं के नाम भी हटाए जा सकते हैं. इस प्रक्रिया में जातिगत और वर्गीय भेदभाव की आशंका भी जताई गई है.

Also Read: ‘चिराग भैया, अब बियाह कर लीजिए… अकेलापन मार देगा’, तेजस्वी ने निशांत को लेकर भी खोल दिया दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >