Bihar Chunav 2025: RJD पर भड़के तेज प्रताप, बोले- ये लोग गरीबों की बात करते और उन्हीं पर लाठी चलवाते हैं

Bihar Chunav 2025: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आज ना केवल राजद पर भड़कते नजर आएं बल्कि छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला. तेज प्रताप यादव ने कहा, ये लोग गरीबों की बात करते और उन ही पर लाठी चलवाते हैं.

Bihar Chunav 2025: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल यानी कि तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जेजेडी बनाने के बाद आरजेडी के खिलाफ ही मोर्चा खोले नजर आ रहे हैं. वो पहले भी यह कह चुके हैं कि राजनीति में दोस्‍त नहीं होता, कोई रिश्‍तेदार नहीं होता है. इसका प्रमाण आज उनके बयानों में साफ देखने के लिये मिला.

चुनाव प्रसार से पहले बोला हमला

आज तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी और कैंडिडेट के प्रचार के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे. इस दौरान वो आरजेडी, तेजस्वी यादव और उनके महुआ कैंडिडेट पर अटैकिंग मूड में नजर आएं. उन्होंने महुआ में जनसभा के दौरान लाठीचार्ज के बहाने तीनों को आड़े हाथों ले लिया.

आरजेडी, तेजस्वी और कैंडिडेट तीनों को सुनाया

दरअसल, तेजस्‍वी यादव आरजेडी कैंडिडेट मुकेश रोशन के चुनावी प्रचार के लिये महुआ गये हुए थे. इस दौरान वहां अनियंत्रित भीड़ इकट्ठा हुई, जिसके कारण लाठीचार्ज करना पड़ा. जिस पर तेज प्रताप यादव ने भारी नाराजगी जताई. उन्‍होंने कहा, ये लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं और गरीबों पर लाठी चलवाते हैं.

बिना नाम उधेड़ी बखिया

तेज प्रताप यादव जब राघोपुर में लाठी चलवाने के मामले पर बोल रहे थे, उनके चेहरे पर गुस्‍सा और नाराजगी साफ जाहिर हो रही थी. लेकिन आज वे सधे हुए पॉलिटीशियन की तरह गुस्‍सा जाहिर करते नजर आए. इस नाराजगी के दौरान उन्‍होंने न तो अपने भाई तेजस्‍वी यादव का नाम लिया ना ही अपने पिता की पार्टी का. उन्‍होंने महुआ के आरजेडी कैंडिडेट मुकेश रोशन का नाम भी नहीं लिया. लेकिन उन्‍होंने लालू यादव की पार्टी आरजेडी की बखियां उधेड़ दीं.

आरजेडी पर भड़ते हुए कही बड़ी बात

तेज प्रताप यादव ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा, ‘ये लोग सामाजिक न्‍याय की बात करते हैं और गरीब, गुरबों पर लाठी चलवाते हैं. हम लोग जाएंगे वहां और लोगों से मुलाकात भी करेंगे.’ इस तरह से तेज प्रताप यादव पूरी तरह भड़के हुए नजर आएं. मालूम हो, इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तेजस्वी यादव को नादान बताया था. साथ ही तंज कसते हुए कहा था, पार्टी और परिवार से बड़ा जनता मालिक होती है.

Also Read: Bihar Elections 2025: PM Modi के रोड शो में नीतीश की गैरमौजूदगी पर सियासत गरम,चिराग बोले “रणनीति के तहत बांटी गई जिम्मेदारियां”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >