भीषण आंधी-तूफान का तांडव, यज्ञ स्थल पर भारी तबाही ,पंडाल गिरे

प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर पंजवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में चल रहे शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ पर पड़ा है. सोमवार देर रात अचानक चली तेज रफ्तार हवाओं और बारिश के कारण यज्ञ परिसर में काफी नुकसान हुआ है

बांका पंजवारा गौरव कश्यप की रिपोर्ट

पंजवारा (बांका): क्षेत्र में सोमवार की रात आए भीषण आंधी और तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर पंजवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में चल रहे शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ पर पड़ा है. सोमवार देर रात अचानक चली तेज रफ्तार हवाओं और बारिश के कारण यज्ञ परिसर में काफी नुकसान हुआ है.

तेज आंधी के कारण यज्ञ के लिए बनाए गए विशाल पंडाल पूरी तरह धराशायी हो गए. आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मेला परिसर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी आंशिक रूप से क्षति पहुँची है. इसके अलावा, मेले में आए बच्चों के मनोरंजन के साधनों (झूलों आदि) और अस्थाई दुकानों को भारी नुकसान हुआ है. कई दुकानों के छप्पर उड़ गए और दुकानदारों का सामान बारिश के पानी में भीग कर बर्बाद हो गया.

समिति ने शुरू किया युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य

​यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरेकृष्ण बगबै ने बताया कि सोमवार रात आए अचानक तूफान ने मेले की व्यवस्थाओं को काफी चोट पहुँचाई है. उन्होंने कहा कि दुकानों, पंडालों और मनोरंजन के साधनों के क्षतिग्रस्त होने से आयोजन में बाधा जरूर आई है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है.

श्रद्धालुओं में मायूसी, पर हौसला बरकरार

​मेला परिसर में तबाही के मंजर को देखकर स्थानीय ग्रामीणों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं में थोड़ी मायूसी जरूर देखी गई, लेकिन समिति के त्वरित एक्शन से फिर से व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें