Aurangabad : औरंगाबाद में आज पारा 42 डिग्री रहने की संभावना, लू का अलर्ट

जिले की आर्द्रता 27% से 29% के बीच रहने से लोगों को उमस भी महसूस हो सकता है

Aurangabad : औरंगाबाद जिले में आज भीषण गर्मी का असर दिखेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का तापमान अधिकतम 42° सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28° सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जिले की आर्द्रता 27% से 29% के बीच रहने से लोगों को उमस भी महसूस हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी. बाहर निकलने वाले लोगों को लू से बचने की आवश्यकता है. उमस का स्तर अधिक रहेगा. बाहर निकलने के समय पूरे शरीर को ढंकने के लिए तौलिया या अन्य सूती वस्त्रों का इस्तेमाल करें.

मुख्य बिंदु:

अधिकतम तापमान: 42 °सेंटीग्रेट 

न्यूनतम तापमान: 28 °सेंटीग्रेट 

मौसम: दोपहर में लू चलेगी

हवा: 15 किमी/घंटा 

आर्द्रता: 27% से 29%  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KUMAR SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.