Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है. घर के आंगन या पूजा घर में बनाई गई सुंदर रंगोली घर में फेस्टिव वाइब लेकर आती है. अगर आप इस बार कुछ स्पेशल और सुंदर रंगोली डिजाइन की तलाश में हैं, तो यहां देखें वसंत पंचमी के 5 सबसे खूबसूरत और ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन्स.
Basant Panchami Rangoli Design: मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी पर बनाएं ये सुंदर रंगोली डिजाइन्स
1. Basant Panchami के लिए Saraswati Puja वाली Rangoli Design 3D फॉर्म में
मां सरस्वती की 3D रंगोली इस त्योहार के लिए सबसे खास है. सफेद, पीले और हल्के नीले रंगों से बनी यह रंगोली बेहद रियल लुक देती है. पूजा घर के सामने यह डिजाइन बेहद सुंदर लगेगी.
2. Lord Ganesha Rangoli Design: भगवान गणेश रंगोली डिजाइन
हिन्दू कल्चर में किसी भी शुभ कार्य से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद जरूरी माना जाता है. पीले और नारंगी रंगों से बनी गणेश जी की रंगोली वसंत पंचमी पर घर में पाज़िटिविटी लाती है.
3. Peacock Rangoli Design: वसंत पंचमी के लिए मोर वाली रंगोली डिजाइन
मोर इंडियन कल्चर और ब्यूटी का साइन है. हरे, नीले और पीले रंगों से बनी मोर रंगोली वसंत ऋतु की सुंदरता को बताती है और घर को भी खूबसूरत लुक देती है.
4. Simple Flower Rangoli Design: आसान रंगोली डिजाइन वसंत पंचमी के लिए
अगर आपके पास समय कम है और आप सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरह की सिंपल रंगोली डिजाइन बेस्ट है.
5. Centre Rangoli Design: सेंटर रंगोली डिजाइन
घर के मेंन गेट या हॉल के बीच में बनाई गई सेंटर रंगोली पूरे घर का फोकस पॉइंट बन जाती है. इस तरह की रंगोली को दीपकों से सजाएं.
वसंत पंचमी पर बनाई गई सुंदर रंगोली न केवल घर की सजावट बढ़ाती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाती है. इन ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन्स से आप अपने त्योहार को और भी खास बना सकते हैं.
Also Read: Basant Panchami Rangoli Design : वसंत पंचमी पर घर को सजाएं अलग और खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से
