Yamaha Fascino 125 की कीमतों में हुआ इजाफा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

अगर आप Yamaha Fascino 125 खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा बजट तैयार रखना होगा. कंपनी ने स्कूटर की कीमत बढ़ा दी है. हालांकि इसके फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पहले जैसे ही हैं. आइए जानते हैं हर वेरिएंट्स की कीमत.

यामाहा ने भारत में अपने पॉपुलर स्कूटर Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इस बार कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में करीब 1,000 रुपये तक का इजाफा किया है. नई कीमतों का असर स्कूटर के ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट्स पर पड़ा है. हालांकि इसके इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Yamaha Fascino 125 की कीमतों में नया बदलाव

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, Fascino Disc 125 की एक्स-शोरूम कीमत अब 89,000 रुपये हो गई है, जबकि इसका टॉप-एंड S वेरिएंट 96,200 रुपये में मिलेगा. यह अपडेट इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट काफी ज्यादा प्राइस-सेंसिटिव है. ऐसे में छोटी-सी कीमत बढ़ोतरी भी खरीदारों के बजट, EMI और ओनरशिप कॉस्ट पर सीधा असर डाल सकती है.

Fascino 125 वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
DrumRs 77,200
DiscRs 89,000
SRs 96,200

Yamaha Fascino को कंपनी कई स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में ऑफर करती है. इनमें Matte Red, Cyan Blue, Metallic Black, Dark Matte Blue, Cool Blue Metallic और Matte Copper जैसे शेड्स शामिल हैं.

खास बात ये है कि Yamaha अब भी इस स्कूटर को अपने Hybrid ब्रांडिंग के साथ पेश कर रही है. साथ ही इसका हल्का वजन इसे शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर काफी आसान और कंफर्टेबल बनाता है. BS6 अपडेट के बाद से यही फीचर्स Fascino रेंज की सबसे बड़ी पहचान बन चुके हैं.

इंजन आउटपुट और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में कोई बदलाव नहीं

Yamaha ने फिलहाल सिर्फ कीमतों में बदलाव किया है. स्कूटर के लुक या हार्डवेयर में कोई नया अपडेट नहीं दिया गया है. यानी Fascino 125 पहले की तरह ही उसी 125cc एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ आता है. इसमें कंपनी का Smart Motor Generator (SMG) माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इंजन 6,500 rpm पर करीब 8.08 hp की पावर और 5,000 rpm पर 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम का फायदा ट्रैफिक और रोजमर्रा की राइडिंग में ज्यादा महसूस होता है. स्टैंडस्टिल से स्कूटर उठाते समय एक्सेलेरेशन स्मूद मिलता है, इंजन साइलेंट तरीके से स्टार्ट होता है और ट्रैफिक सिग्नल पर stop-start फीचर भी काम आता है.

यह भी पढ़ें: Yamaha R15 सीरीज खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए सभी मॉडल्स के दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >