Xiaomi ने लॉन्च किया 64 MP कैमरा वाला Redmi K30 Pro, ये खूबियां हैं खास

Xiaomi Redmi K30 Pro launch price specs: Xiaomi ने Redmi K30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी के सब-ब्रांड Redmi का यह बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया गया है.

Xiaomi Redmi K30 Pro launch price specs: Xiaomi ने Redmi K30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी के सब-ब्रांड Redmi का यह बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया गया है.

इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, LPDDR5 रैम और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी लॉन्च किया है.

दोनों फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं जिन्हें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में जगह मिली है. इसके अलावा ये पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हैं. खास बात यह है कि 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और टेलीफोटो लेंस ऑप्टिकली स्टेबलाइज हैं.

Redmi K30 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 32,500 रुपये) से शुरू होती है. वहीं, Redmi K30 Pro Zoom Edition की कीमत CNY 3,799 (लगभग 41,000 रुपये) से शुरू होगी.

Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition हैंडसेट मूनलाइट व्हाइट, स्काय ब्लू, स्टार रिंग पर्पल और स्पेस ग्रे रंग में आयेंगे. इन्हें भारतीय बाजारों में कब पेश किया जाएगा, इस बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.

फीचर्स की बात करें तो Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro और Zoom Edition एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलते हैं. इनमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है.

दोनों हैंडसेट्स में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिया गया है.

कैमरा की बात करें, तो Redmi K30 Pro चार रियर कैमरों के साथ आता है. प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. इसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है.

कैमरा की बात करें, तो Redmi K30 Pro चार रियर कैमरों के साथ आता है. प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. इसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है.

वहीं, Redmi K30 Pro Zoom Edition में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 3 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है.

दोनों ही फोन में सेल्फी की जिम्मेदारी 20 मेगापिक्सल के पॉप-अप कैमरे पर है. शाओमी के इन दोनों ही फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी है. किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है.

Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition हैंडसेट 4,700 एमएएच बैटरी के साथ आते हैं और ये 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >