200MP कैमरा और सुपरफास्ट चार्जर के साथ आया Xiaomi का स्मार्टफोन, यहां देखें कीमत और खूबियों की डीटेल

Xiaomi 12T स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 48,800 रुपये से शुरू होती है. वहीं, तीन स्टोरेज वेरिएंट में आया Xiaomi 12T Pro की शुरुआती कीमत 60,500 रुपये है. यूरोपीय बाजार में इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी. भारत में इसकी सेल दिवाली पर शुरू हो सकती है.

Xiaomi 12T, 12T Pro Price: स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स बनानेवाली चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi ) ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन 12टी (Xiaomi 12T) और 12टी प्रो (Xiaomi 12T Pro) को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. Xiaomi 12T स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 48,800 रुपये से शुरू होती है. वहीं, तीन स्टोरेज वेरिएंट में आया Xiaomi 12T Pro की शुरुआती कीमत 60,500 रुपये है.

Xiaomi 12T, 12T Pro Availability

Xiaomi 12T सीरीज के स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खूबी इनका शानदार कैमरा और सुपरफास्ट चार्जर है. Xiaomi 12T स्मार्टफोन ब्लू, सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. फिलहाल, दोनों स्मार्टफोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है. यूरोपीय बाजार में इन दोनों 5G स्मार्टफोन की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं, भारतीय बाजार में शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री दिवाली के दौरान शुरू होने की उम्मीद की जा रही है.

Also Read: Xiaomi के इस स्मार्टफोन में DSLR की खासियत, LEICA के साथ मिलकर हुआ डेवेलप
12T Pro में 200MP, तो 12T में 108MP का कैमरा

Xiaomi 12T Pro की कीमत 60,500 रुपये से शुरू होती है. 6.67 इंच AMOLED डॉट डिस्प्ले के साथ इसमें 200MP वाइड एंगल, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो रियर कैमरा मिलेगा. इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा 20MP का है. 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB के तीन RAM-स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन उपलब्ध हैं. वहीं, Xiaomi 12T में 108MP का मेन कैमरा मिलेगा. इसका रियर कैमरा 8MP+2MP का है. सेल्फी कैमरा 20MP का है. यह फोन 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 8GB RAM, 256GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 48,800 रुपये है.

Xiaomi 12T Series Smartphone Features

शाओमी 12टी सीरीज के दोनों हैंडसेट्स अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक सिस्टम से लैस हैं. 5000mAh की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी के साथ दोनों हैंडसेट में 120W हाइपर चार्ज मिलेगा. कंपनी ने सिंगल चार्ज में 13.5 घंटे स्क्रीन-ऑन-टाइम का दावा किया है. स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रॉसेसर पर वर्क करनेवाले दोनों हैंडसेट्स में बैटरी, प्रॉसेसर, चार्जिंग और स्क्रीन एक जैसे ही हैं. हालांकि कैमरा, स्टोरेज और कीमत में अंतर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >