Truecaller Features: बड़े काम के हैं ट्रूकाॅलर के ये फीचर्स, जान लें इनका इस्तेमाल

Truecaller App: ट्रूकॉलर ने एक कॉलर आईडी ऐप के तौर पर शुरुआत की थी. हम ट्रूकॉलर के उन फीचर्स के बारे में बताते हैं, जो हैं तो बड़े काम के लेकिन इनके बारे में कम ही लोग जानते हैं.

Truecaller App Features: ट्रूकॉलर भारत में एक पॉपुलर ऐप है. इसने एक कॉलर आईडी ऐप के तौर पर शुरुआत की थी. अब यह स्मार्ट डायलर, कॉल हिस्ट्री, स्पैम कॉल और मैसेज रोकने जैसे कई फीचर्स से लैस है. हम ट्रूकॉलर के उन फीचर्स के बारे में बताते हैं, जो हैं तो बड़े काम के लेकिन इनके बारे में कम ही लोग जानते हैं.

मैसेज फिल्टर : इनबाॅक्स में फिजूल के एसएमएस के बीच जरूरी मैसेज को अलग करना बड़ा मुश्किल होता है. इसमें ट्रूकाॅलर का स्मार्ट एसएमएस फीचर मददगार हो सकता है. फोन में आनेवाले मैसेजेज को यह ऑटोमैटिकली प्रमोशनल, स्पैम, डिलीवरी, पेमेंट आदि में बांटकर यूजर को ऑनलाइन फ्राॅड में फंसने से बचाता है.

स्पैम ब्लॉकिंग : ट्रूकाॅलर टेलीमार्केटर, स्कैम, फ्राॅड, रोबोकाॅल को ऑटोमैटिकली जांच कर ब्लाॅक कर देता है. इनकमिंग काॅल के दौरान यह ऐप बैकग्राउंड में रन करता है और स्पैमर को पहचान कर ब्लाॅक लेता है.

चैट मैसेज एडिट ऑप्शन : मैसेज टाइप करते समय ऑटोकरेक्ट की वजह से कुछ अनचाहे शब्द टाइप हो जाते हैं. इसके लिए ट्रूकाॅलर भेजे जा चुके मैसेज को भी एडिट करने का ऑप्शन देता है.

पासवर्ड प्रोटेक्शन : एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए ट्रूकाॅलर में पासकोड लाक का फीचर होता है. यूजर चार डिजिट के पिन से मैसेज और ऐप को लाॅक कर सकते हैं. इसे बायोमीट्रिक लाॅक भी किया जा सकता है.

फोन काॅल की वजह : ट्रूकाॅलर फोन काॅल के बारे में जानकारी पाने की भी सुविधा देता है. फोन काॅल की क्या वजह है, यह ट्रूकाॅलर यूजर की इनकमिंग काॅल की स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है.

बड़ी फाइल सेंड करना : व्हाट्सऐप और टेलीग्राम की तरह ट्रूकाॅलर पर फोटो, वीडियो, डाॅक्यूमेंट या अन्य मीडिया को भेजा जा सकता है. ट्रूकाॅलर 100 एमबी तक की फाइल साइज को भेजने की सुविधा देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >