इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में कई सारी कारें हैं, जिसमें बच्चों के लिए शानदार सेफ्टी फीचर्स लगाए गए हैं. यदि आपको भी एक ऐसी कार की तलाश है, जिसमें आपके बच्चे पूरी तरह से सेफ यात्रा कर सकें, तो हम आपके लिए 5 सबसे बढ़िया ऑप्शन लेकर आए हैं. इन नामों में टाटा मोटर्स से लेकर स्कोडा तक की बेहतरीन गाड़ियां शामिल हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि इन 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारें आपके बच्चे के लिए कितना सुरक्षित हैं. इनकी कीमत, फीचर्स और खासियत के बारे में भी जानकारी देंगे.
Tata Safari
इस लिस्ट में पहले नंबर पर हमने टाटा मोटर्स की जबरदस्त कारों में से एक Tata Safari को रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.39 लाख रुपए है. सफारी ने बच्चों की सेफ्टी के लिए 49 में से 42 पॉइंट्स हासिल करके BHARAT-NCAP और GLOBAL-NCAP से 5-स्टार प्राप्त की है. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें आपको 7 एयरबैग्स, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल, ADAS LEVEL-2+ और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड मिलेंगे.
Tata Harrier
अगर आपकी फैमिली बड़ी है, तो 5-स्टार रेटेड प्रीमियम एसयूवी टाटा हैरियर बच्चों की सुरक्षा के लिए बेस्ट ऑप्शन है. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें लैंड रोवर डी8 डिराइवड OMEGARC प्लेटफॉर्म, 7 एयरबैग्स, इमरजेंसी/ब्रेक डाउन कॉल, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (LEVEL-A ADAS+) मिलेंगे. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपए हैं. इसमें आपको कटिंग एज KRYOTEC 170PS BSVI Ph2 डीजल इंजन लगे हैं.
Skoda Kushaq
इस लिस्ट में अगली कार का नाम स्कोडा कुशाक है, जिसे बच्चों की सुरक्षा में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें आपको 2 इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल शामिल हैं. इसके अलावा इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपए है. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें आपको 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS विद EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, मल्टी कॉलिजन ब्रेकिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेंगे.
Volkswagen Virtus
बच्चों की सेफ्टी के मामले में वॉक्सवैगन कंपनी की कार का नाम भी सूची में है. Volkswagen Virtus ने बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 42 अंक हासिल किए हैं. इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपए हैं. इसमें आपको 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), मल्टी कॉलिजन ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट, ब्रेक डिस्क वाइपिंग और पार्क डिस्टेंस कंट्रोल मिलेंगे.
Skoda Slavia
स्कोडा कंपनी की एक और कार बच्चों की सेफ्टी के मामले में आगे है, जिसका नाम Skoda Slavia है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपए है. बच्चों की सेफ्टी के मामले में इस कार ने 49 में से 42 अंक हासिल किए हैं. इसमें आपको 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल शामिल है. सेफ्टी के तौर पर इसमें आपको 6 एयरबैग्स, ABS विद EBD, 3 पॉइंट सीटबेल्ट फॉर ऑल पैसेंजर्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टी कॉलिजन ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: Level 2 ADAS वाली 5 शानदार इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कीमत और फीचर्स
