ग्रॉसरी से लेकर रोजमर्रा के सामान तक, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आते हैं बड़ी डिग्गी के साथ

Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Jun 2026 1:16 PM

विज्ञापन

बड़े बूट स्पेस वाले स्कूटर्स (Photo: AI Generated)

Big Storage Space Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अब सिर्फ रेंज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को भी आसान बना रहे हैं. बड़ी डिग्गी और ज्यादा स्टोरेज के साथ ये EVs ग्रॉसरी और सामान ढोने में काफी काम के हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर अब भारतीय टू-व्हीलर मार्केट को तेजी से बदल रहे हैं. ये न सिर्फ एनवायरनमेंट के लिए बेहतर होते हैं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी काफी प्रैक्टिकल हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें ग्रॉसरी, शॉपिंग बैग और अन्य सामान रखने के लिए अच्छा-खासा स्टोरेज स्पेस मिलता है. आजकल कई EV कंपनियां सिर्फ रेंज और फीचर्स पर ही नहीं, बल्कि असली यूज यानी डेली यूज और सुविधा पर भी ज्यादा ध्यान दे रही हैं. इसलिए हमनें नीचे कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट तैयार की हैं जो ज्यादा स्टोरेज स्पेस देते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Ather Rizta

Ather Rizta की सबसे बड़ी खासियत है इसका जबरदस्त स्टोरेज स्पेस. रोजमर्रा के कामों के लिए इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. साथ ही 22 लीटर का फ्रंक (Frunk) भी दिया गया है जिसमें छोटे जरूरी सामान आराम से रखे जा सकते हैं. ये स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है. एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 159 km तक की रेंज देने का दावा करता है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

River Indie

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी River की Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में अपने अलग डिजाइन की वजह से काफी चर्चा में रहती. इसका फ्लैट फ्लोरबोर्ड, हुक्स और कई यूटिलिटी फीचर्स रोजमर्रा के काम को आसान बना देते हैं. स्टोरेज की बात करें तो इसमें कुल 55 लीटर की जगह मिलती है, जिसमें 12 लीटर का ग्लव बॉक्स भी शामिल है. इसके अलावा इसका दावा किया गया रेंज 160 km तक है. इसकी कीमत करीब 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

Bajaj Chetak C3501

Bajaj Auto भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एक बड़ा नाम है. इसका Chetak C3501 कंपनी के प्रीमियम मॉडल्स में से एक है. इस स्कूटर में 35 लीटर तक का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज में करीब 153 km तक चल सकता है. इसके अलावा इसमें ग्लव बॉक्स, कीलेस एंट्री, TFT डिस्प्ले, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

Ola S1 Pro+

Ola Electric का फ्लैगशिप स्कूटर S1 Pro+ दो बैटरी ऑप्शन (4kWh और 5.3kWh) के साथ आता है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 320km तक चल सकता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 130km/h तक जाती है. इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स, TFT डिस्प्ले, ABS, डिस्क ब्रेक, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

TVS Orbiter

TVS Orbiter TVS की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसे खासतौर पर किफायती और प्रैक्टिकल ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया गया है. इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इतना ही नहीं, इसमें दो फुल-साइज हेलमेट भी आसानी से आ जाते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें USB चार्जिंग, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और क्रिस्टल LED हेडलैंप जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,999 रुपये है, लेकिन Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम के तहत यह सिर्फ 49,999 रुपये में भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ बैटरी बदलिए और निकल पड़िए, ये हैं भारत की 5 सबसे शानदार स्वैपेबल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola