इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में भले ही SUV के चर्चे सबसे ज्यादा होते हैं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि MPV शुरुआत से ही काफी ज्यादा लोकप्रिय रही हैं. 7-सीटर कार लोगों को ले-जाने और लाने के लिए बेस्ट मानी जाती है. इसके अलावा पूरी फैमिली को एकसाथ घूमने के लिए भी इसमें पर्याप्त जगह ऑफर करती हैं, वो भी बिना बजट खराब किए. इस आर्टिकल में हम भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर टॉप 5 किफायती 7-सीटर कार के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती हैं.
Maruti Suzuki Ertiga (LXi)
इस लिस्ट में पहले नंबर पर हमने मारुति सुजुकी इस समय मोस्ट पॉपुलर 7-सीटर कार अर्टिगा को रखा है, जो आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. फैमिली के लिए यह कार मोस्ट चॉइस बनी हुई है. 1.5 लीटर पेट्रोल/सीएनजी ऑप्शन वाला इंजन इसे और अधिक लोकप्रिय बना रहा है. इसके अलावा इसमें 7.8 इंच का प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसमें 6 स्टैन्डर्ड एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS विद EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट्स भी मिलेंगे.
Renault Triber
सूची में दूसरे नंबर पर Renault Triber का नाम है, जो स्पेशली फैमिली के लिए ही डिजाइन किया गया है. 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ यह एमपीवी आती है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,80,775 रुपए है. एक बार में 7 लोगों के साथ ट्रेवल करने के लिए इससे बढ़िया बजट फ़्रेंडली कार शायद ही मिल सकता है. इसमें 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एलईडी हेडलैंप, रेन सेन्सिंग वाइपर, 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और रियर पार्किग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Nissan Gravite
तीसरे स्थान पर हमने निसान कंपनी की 7-सीटर ग्रेवाइट को रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,73,400 (Nissan Gravite Visia MT) है. फैमिली वालों के लिए यह कार एक बढ़िया विकल्प है. इसमें 20.32 CM टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 999 सीसी का 3 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. सेफ्टी के रूप में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेंगे.
Mahindra Bolero NEO
महिंद्रा कंपनी की धांसू कार बोलेरो नियो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल है, जिसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपए है. यह कार लोगों के ले जाने और लाने के लिए शानदार है, जो मार्केट में बहुत पॉपुलर भी है. इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल और ड्यूअल एयरबैग्स जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, 1493 सीसी mHawk डीजल इंजन लगा है, जो इसकी पावर को दर्शाता है.
Mahindra Bolero
महिंद्रा की बोलेरो काफी पुरानी और दमदार गाड़ी है, जो देश में शुरू से ही पॉपुलर है. इसपर हमेशा कंपनी अपडेट लाती रहती है. इस 7-सीट कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए है. इसमें आपको 1.5 लीटर mHawk75 डीजल इंजन मिलता है, जो 55.9kW पावर और 210 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें ड्यूअल एयरबैग्स, ABS विद ABD, रियर पार्किंग सेंसर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: 2.50 लाख रुपए सस्ती हो गई Mahindra की ये दमदार EV, 500+ KM रेंज के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स
