नई Tata Tiago और Tata Tiago EV कल होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास

नई Tata Tiago में फ्रंट और रियर डिजाइन को पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड बना सकते हैं. साथ ही कई सारे एडवांस्ड फीचर्स इसमें मिलने वाले हैं.

Tata Motors कल भारत में अपनी नई Tata Tiago और Tata Tiago EV Facelift को लॉन्च करने वाली है. Tiago हैचबैक का यह दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट होगा, जिसमें कंपनी डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी लेवल पर कई बड़े बदलाव करने वाली है. खास बात यह है कि इस बार ICE और EV मॉडल्स के डिजाइन में ज्यादा फर्क देखने को मिलेगा.

डिजाइन में मिलेंगे बड़े बदलाव

Tata Motors पहले ही दोनों कारों के टीजर वीडियो जारी कर चुकी है, जिनमें इनके नए डिजाइन की झलक दिखाई गई है. नई Tata Tiago का डिजाइन अब काफी हद तक Tata Altroz से इंस्पायर्ड नजर आता है. कार में ज्यादा शार्प डिजाइन एलिमेंट्स और रियर में LED Lightbar दी गई है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है. वहीं, Tata Tiago EV में भी नया एंगुलर डिजाइन और रियर लाइटबार देखने को मिलेगा. EV मॉडल में बॉडी-कलर क्लोज्ड ग्रिल और नया एयर वेंट डिजाइन दिया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है. दोनों कारों में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और व्हील कवर भी मिलेंगे.

केबिन हुआ ज्यादा हाईटेक

नई Tiago और Tiago EV के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव किया गया है. दोनों कारों में नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलेगा, जिसमें फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा. टॉप वेरिएंट्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, दोनों कारों में ड्यूल वायरलेस चार्जिंग पैड, 65W Type-C USB चार्जिंग, रियर USB चार्जिंग पोर्ट, रियर AC वेंट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए जाएंगे.

इसके अलावा, नई अपहोल्स्ट्री थीम भी देखने को मिलेगी. ICE मॉडल में ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलेगा, जबकि EV मॉडल में सिंगल-टोन थीम दी जाएगी. खास बात यह है कि EV के टॉप वेरिएंट में अब Leatherette की जगह Fabric Upholstery दी जा सकती है.

इंजन और बैटरी में क्या होगा नया?

Tata Tiago में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शंस जारी रहेंगे. दोनों इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएंगे. हालांकि, इस बार AMT वेरिएंट में Paddle Shifters भी दिए जाएंगे. इसके साथ पुराना गियर लीवर हटाकर नया Dial-Based Controller दिया जा सकता है. वहीं, Tata Tiago EV में नई बैटरी और मोटर टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है. कंपनी ज्यादा एनर्जी-डेंस बैटरी और Punch EV में इस्तेमाल हुए नए इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे रेंज और एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Tata Tiago की शुरुआती कीमत करीब 4.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है. वहीं, Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत लगभग 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Tata Tiago CNG AMT 2026: पहली बार इस सेगमेंट में मिले Paddle Shifters, जानें क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >