₹2.29 लाख में Royal Enfield की नई Himalayan 440 हुई लॉन्च, मिलेंगे 443cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स

Royal Enfield Himalayan 440 को भारत में ₹2.29 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. बाइक में LED हेडलैंप, Tripper Navigation, USB Type-C और 15-लीटर टैंक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Royal Enfield ने भारत में अपनी नई Himalayan 440 बाइक लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इस बाइक को Himalayan 450 से सस्ता रखा है, ताकि कम बजट में एडवेंचर बाइक खरीदने वालों के पास भी एक अच्छा ऑप्शन हो. Himalayan को बाजार में आए 10 साल पूरे होने के मौके पर इस नई बाइक को पेश किया गया है. इसमें 443cc का इंजन और नया फ्रेम दिया गया है, जिससे बाइक को लंबी दूरी और खराब रास्तों पर चलाने के लिए बेहतर बनाया गया है.

Royal Enfield Himalayan 440: इंजन

Royal Enfield Himalayan 440 में 443cc का सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन दिया गया है. यह इंजन 6,250rpm पर 25.4bhp की पावर और 4,000rpm पर 34Nm का टॉर्क देता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जबकि पुराने Himalayan में 5 गियर दिए गए थे. कंपनी ने इंजन के शोर और वाइब्रेशन को भी कम करने की कोशिश की है, जिससे बाइक चलाते समय राइड ज्यादा कम्फर्टेबल फील हो.

Royal Enfield Himalayan 440: हार्डवेयर

बाइक के हार्डवेयर की बात करें तो Himalayan 440 में हाफ-डुप्लेक्स स्प्लिट-क्रैडल फ्रेम मिलता है. सस्पेंशन सेटअप में आगे 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जिनका ट्रैवल 200mm है. वहीं, पीछे लिंकिज-टाइप मोनोशॉक मिलता है, जो 180mm का ट्रैवल देता है.

ये भी पढ़ें: 2026 Royal Enfield 350 बाइक खरीदने की है योजना? यहां देखें सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी बाइकों की लिस्ट

Himalayan 440 में आगे 21 इंच और पीछे 17 इंच के वायर-स्पोक पहिए दिए गए हैं. इस तरह के बड़े पहिए खराब, ऊबड़-खाबड़ और कच्चे रास्तों पर बाइक को आसानी से चलाने में मदद करते हैं. बाइक में 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी सीट की ऊंचाई 800mm रखी गई है.

ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm की डिस्क और पीछे 240mm की डिस्क दी गई है. आगे दो-पिस्टन वाला फ्लोटिंग कैलिपर मिलता है. बाइक में डुअल-चैनल ABS भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. खास बात यह है कि जरूरत पड़ने पर ABS को बंद किया जा सकता है, जिससे कच्ची या ढीली मिट्टी वाले रास्तों पर बाइक चलाना आसान हो जाता है.

Royal Enfield Himalayan 440: फीचर्स

Himalayan 440 में अब नया LED हेडलैंप दिया गया है, जबकि डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर राइडर को जरूरी जानकारी आसानी से दिखाता है. बाइक में Tripper Navigation और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा, 15-लीटर का फ्यूल टैंक और बेहतर लगेज कैरी करने की कैपेसिटी इसे लॉन्ग टूरिंग के लिए और भी प्रैक्टिकल बनाती है.

बाइक को अपनी जरूरत और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से सेटअप करने के लिए Royal Enfield कई तरह की एक्सेसरीज भी ऑफर करती है. इनमें हार्ड पैनियर्स, टॉप बॉक्स, टूरिंग सीट्स, हैंडगार्ड्स, इंजन गार्ड्स, स्लाइडर्स और टेपर्ड मिरर्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 vs Triumph Speed 400: कीमत से फीचर्स तक, कौन-सी बाइक है पैसा वसूल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >